MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘One Plant A Day’ के संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधारोपण कर रहे हैं आज मुख्यमंत्री ने प्रतिदिन पौधरोपण के क्रम में भोपाल के स्मार्ट पार्क में पीपल, नीम व कदंब के पौधे लगाए है। यहां मुख्यमंत्री ने सूर्योदय फाउंडेशन के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा-भोपाल के स्मार्ट पार्क में सूर्योदय फाउंडेशन के साथी सूर्यकांत चतुर्वेदी, श्रेयांश छाजेड़, नयन सक्सेना, अमन सैनी, शिवम गौतम के साथ पीपल, नीम और करंज के पौधे लगाये। आज लगाया गया पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। करंज का पौधा बहुत ही उपयोगी होता है, करंजादि तेल से सिर की मालिश करें। इससे इन्द्रलुप्त (गंजेपन की समस्या) में लाभ होता है।

बता दें, सूर्योदय फाउंडेशन संस्था की स्थापना 16 जुलाई 2017 को की गई थी। संस्था द्वारा कोविड काल में प्रतिदिन लगभग 200 लोगों को भोजन कराया गया। संस्था द्वारा साल में दो बार एक धार्मिक एवं एक सामाजिक कार्यक्रम भी किया जाता है। संस्था द्वारा हमीदिया कॉलेज परिसर में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर वृक्षारोपण किया जाता है और उनकी प्रतिमा प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। संस्था द्वारा हर माह के दूसरे रविवार को शहर के विभिन्न उद्यानों में पौध-रोपण भी किया जाता है।

मैं संस्था को उसके पुण्य प्रयासों के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

अभी तक सीएम लगा चुके है कई पौधे

जानकारी के लिए बताते चलें कि, मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान अपने संकल्प के तहत प्रतिदिन पौधरोपण करते हैं। उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जनसामान्य को पौधरोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है, अभी तक वे कई पौधे लगा चुके हैं। और लोगों को भी इस कार्य के लिये प्रेरित कर रहे है।